Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: सुकमा का वो गांव जहां कभी नक्सली चलाते थे ‘गन’तंत्र, अब सरकार ने पहुंचाई सरकारी योजनाएं, ग्रामीण बोले- विष्णुदेव के राज में देख रहे हैं सुशासन
Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: सुकमा का वो गांव जहां कभी नक्सली चलात थे ‘गन’तंत्र, अब सरकार ने पहुंचाई सरकारी योजनाएं, ग्रामीण बोले- विष्णुदेव के राज में देख रहे हैं सुशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: सुकमा का वो गांव जहां कभी नक्सली चलात थे 'गन'तंत्र, अब सरकार ने पहुंचाई सरकारी योजनाएं, ग्रामीण बोले- विष्णुदेव के राज में देख रहे हैं सुशासन / Image: CG DPR
- उसकेवाया गांव में सुशासन तिहार 2026 के तहत विशेष शिविर आयोजित
- गांव में ही जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए
- महिला एवं बाल विकास विभाग ने शिविर में गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई
उसकेवाया में सुशासन शिविर आयोजित
Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के पहुंचविहीन ग्राम उसकेवाया में आयोजित सुशासन शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का बड़ा केंद्र बन गया। प्रशासन की टीम गांव पहुंची तो लोगों ने बड़ी संख्या में शिविर में हिस्सा लिया। जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज मौके पर ही बनाकर हितग्राहियों को सौंपे गए।गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई
कक्षा 10वीं की छात्रा मड़कम पायके के चेहरे की खुशी इस बदलाव की तस्वीर है। निवास प्रमाण पत्र हाथ में लेते हुए उसने कहा कि अब आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रक्रियाओं में कोई परेशानी नहीं होगी। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रशासन का आभार जताया। वहीं मड़कम भारती, पूजा और दीपक ने भी जाति प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी जाहिर की। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो हितग्राहियों की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई गई।समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई
सुशासन तिहार 2026 के तहत सुकमा जिले में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन, मनरेगा भुगतान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण जैसे मामलों का भी तेजी से निराकरण किया जा रहा है। बिजली, ट्रांसफार्मर सुधार और हैंडपंप मरम्मत से जुड़ी समस्याओं पर भी तत्काल कार्रवाई हो रही है।सरकारी योजनाओं पर जनता का भरोसा
जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के हर गांव तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे। पंचायतों में हितग्राहियों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश भी की जा रही है। कभी सरकारी योजनाओं से दूर रहे उसकेवाया जैसे गांवों में अब लोगों को यह भरोसा होने लगा है कि शासन की सुविधाएं सचमुच उनके दरवाजे तक पहुंच रही हैं। सुशासन तिहार ने यहां सिर्फ समस्याओं का समाधान नहीं किया, बल्कि लोगों के भीतर व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत किया है।ये भी पढ़ें
- Liquor Shops Closed: अब इन जगहों पर संचालित हो रहे शराब दुकानें होंगे बंद, अचानक जारी हुआ आदेश, जानिए क्या है कारण?
- Summer Tea Alternatives: क्या आप भी हैं चाय के शौकीन..? गर्मी में इन 10 ड्रिंक्स को अपनाइए, शरीर बोलेगा थैंक यू
- Petrol Diesel Price Today 12 May 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोलियम मंत्री ने पहले ही कह दिया था बढ़ाने होंगे ईंधन के दाम, जानिए अब आपके शहर में क्या है रेट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उसकेवाया गांव में सुशासन तिहार 2026 के तहत विशेष प्रशासनिक शिविर लगाया गया।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: Govt organised Sushasan Camp in Naxal Affected Village
सुकमा
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm