Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, Modi Government Increased MSP of 6 Crops
नई दिल्ली। Modi Government Increased MSP केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को किसानों और दिल्ली के ट्रैफिक से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने रबी सीजन 2027-28 के लिए गेहूं समेत छह प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है। वहीं, राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज के साथ रिन्यूएबल एनर्जी को पहुंचाने के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये की ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज III योजना को भी मंजूरी दी है।
Modi Government Increased MSP सरकार के फैसले के मुताबिक, 2027-28 के लिए गेहूं का MSP बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसी तरह चना 5,928 रुपये, जौ 2,286 रुपये, मसूर 7,390 रुपये, सरसों 6,613 रुपये और कुसुम का MSP 7,215 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
सरकार ने ये फैसले भी लिए
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लंबे समय तक चलने वाले प्रोग्राम को लेकर लिया गया है, जिसका नाम है PM धारा है। यह रिन्यूएबल एनर्जी को पहुंचाने के लिए जरूरी ग्रिड और स्मार्ट ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रोग्राम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश के बिजली उत्पादन में रिन्यूएबल एनर्जी को इतने बड़े पैमाने पर शामिल किया है, जितना कई देश हासिल नहीं कर पाए हैं। Modi Cabinet का तीसरा फैसला दिल्ली के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) है। राजधानी के लिए Intelligent Traffic Management System को मंजूरी दे दी गई है। तकनीक की मदद से ट्रैफिक की निगरानी और मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। ITMS का इस्तेमाल ट्रैफिक जाम, सड़क सुरक्षा और वाहनों की आवाजाही को बेहतर तरीके से संभालने के लिए होगा।
- Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले
- Monalisa Hot Look: रेड आउटफिट में मोनालिसा ने बिखेरा हुस्न का जलवा! हाटनेस देख थम गई फैंस की सांसें
- SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
- Apple Pay Launch in India: अब iPhone बनेगा आपका पेमेंट वॉलेट! Apple Pay भारत में लॉन्च, लेकिन हर यूजर नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
- Today Live Breaking News and Updates 30 September 2026: साय कैबिनेट में अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़ें सभी बड़े फैसले

Facebook


