BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Mainpat Murder Case: राजू कर्मकार हत्याकांड: 72 घंटे बाद भी सरगुजा पुलिस के हाथ खाली.. फरार दोस्तों तक नहीं पहुंच सके क़ानून के हाथ

Mainpat Raju Karmkar Murder Case: वारदात के बाद से मृतक का साथी चंदन मंडल फरार चल रहा है, इसलिए पुलिस ने अपनी टीम तैयार कर उसकी गिरफ्तारी के लिए CDR …

Mainpat Raju Karmkar Murder Case

Mainpat Raju Karmkar Murder Case

satya prakash
Published: 07 Nov 2025 | 11:57 amModified: 07 Nov 2025 | 11:58 am
HIGHLIGHTS
  1. मैनपाट में युवक की पत्थर से हत्या
  2. 72 घंटे बाद भी आरोपी फरार
  3. पुलिस ने CDR और मुखबिर तैनात किए

Mainpat Raju Karmkar Murder Case: अंबिकापुर: सरगुजा जिले के मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारीडीह में बिल्डर्स कॉलोनी में सेंट्रिंग का काम करने आएं पश्चिम बंगाल के युवक की पत्थर से हमला कर निर्मम हत्या किए जाने के मामले में 72 घंटे यानी तीन दिन बीतने के बाद अब भी मैनपाट, सरगुजा पुलिस के हाथ खाली हैं। दरअसल, बीते मंगलवार यानी 04 नवंबर को तड़के सुबह मैनपाट, सरगुजा पुलिस को सूचना मिली थी कि मैनपाट के कुदारीडीह गांव से लगे बिल्डर्स कॉलोनी में पश्चिम बंगाल से सेंट्रिंग का काम करने आएं राजू कर्मकार की किसी ने पत्थर से हमला कर निर्मम हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे ठिकाने लगा दिया है।

Sarguja Crime News: FSL टीम ने किया घटनास्थल का मुआयना

इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को मिलने के बाद मैनपाट कमलेश्वरपुर पुलिस ने FSL (फॉरेंसिक) टीम की मदद लेते हुए घटनास्थल का मुआयना किया था। जहां ग्रामीणों से बयान लेने के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक राजू कर्मकार और उसके साथी चंदन मंडल को कुदारीडीह से लगे बस्ती में शराब पीकर झगड़ते हुए ग्रामीणों ने देखा था। राजू कर्मकार की हत्या के बाद से उसका साथी चंदन मंडल मौके से फरार है।

Sarguja News in Hindi: फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mainpat Raju Karmkar Murder Case: मैनपाट कमलेश्वरपुर पुलिस ने मृतक राजू कर्मकार के साथी फरार चल रहे चंदन मंडल की पतासाजी में जुट गई है ताकि संदेही चंदन मंडल को हिरासत में लेकर पुलिस उससे हत्या के संबंध में पूछताछ कर सके। वहीं, पूरे मामले में सीतापुर SDOP राजेंद्र मंडावी ने बताया कि संभवतः मृतक राजू कर्मकार की हत्या उसके फरार चल रहे साथी चंदन मंडल ने ही की होगी।

Sarguja Latest News and Updates: CDR और मुखबिरों की मदद से जांच जारी

वारदात के बाद से मृतक का साथी चंदन मंडल फरार चल रहा है, इसलिए पुलिस ने अपनी टीम तैयार कर उसकी गिरफ्तारी के लिए CDR निकालकर और मुखबिर तैनात कर दिए हैं। जिससे उसकी गिरफ्तारी के बाद इस हत्या की गुत्थी मैनपाट कमलेश्वरपुर पुलिस सुलझा सके। फिलहाल पूरे मामले में देखने वाली बात यह होगी कि आखिरकार कब तक मैनपाट, सरगुजा पुलिस पश्चिम बंगाल के युवक की मैनपाट में हुई निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझा पाती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राजू कर्मकार, पश्चिम बंगाल का युवक था जो सेंट्रिंग का काम करता था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Mainpat Murder Case: Raju Karmkar Killing Mystery Deepens as Police Fail to Trace Accused Even After 72 Hours

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm