IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बैकुंठपुर की निकिता बनी जिले की शान, 12वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बैकुंठपुर की निकिता बनी जिले की शान, 12वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बैकुंठपुर की निकिता बनी जिले की शान, 12वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025/ Image Credit: IBC24

Modified Date: August 16, 2025 / 01:20 pm IST
Published Date: August 16, 2025 1:18 pm IST

रायपुर: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में कोरिया जिले की होनहार बेटी निकिता राजवाड़े भी शामिल है।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: निकिता राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैकुण्ठपुर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। सेंट पीटर्स इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा निकिता ने 500 में से 468 अंक प्राप्त किए, जो 93.60 प्रतिशत है। वह केवल 8 अंकों से जिले की टॉपर बनने से चूक गई। इससे पहले निकिता ने रायपुर के प्रयास स्कूल से 10वीं में 95% अंक हासिल किए थे। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर के स्कूलपारा में रहने वाली निकिता के पिता अशोक राजवाड़े जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं और मां ममता राजवाड़े गृहिणी हैं। निकिता का सपना डॉक्टर बनने का है और वह इसी दिशा में मेहनत कर रही है। उसका बड़ा भाई निखिल राजवाड़े भी उसका मार्गदर्शन करता है। निकिता की मेहनत, लगन और सफलता प्रेरणादायक है।

2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।


लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।