IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आगाज, सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे टॉपर बेटियों को सम्मानित, यहां देखें लाइव
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025/Image Credit: IBC24
- IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन।
- कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाली बेटियों का होगा सम्मान।
- सीएम डॉ मोहन यादव टॉपर बेटियों को करेंगे सम्मानित।
भोपाल: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है।
स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी प्रदेश में टॉप करने वाली बेटियों को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रदान की गई। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप का कार्यक्रम आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया है। मध्यप्रदेश के सीएम सीएम डॉ मोहन यादव प्रदेश और जिले की टॉपर बेटियों को सम्मानित करेंगे।
क्या है स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप?
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: IBC24 की ओर से दिए जाने वाले स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के माध्यम से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के राज्य टॉपर और जिलों के टॉपर बेटियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। यह स्कॉलरशिप एक संदेश है समाज को कि बेटियों की प्रगति के बिना समाज की कल्पना बेमानी है। बेटियां वह सब कर सकती है जो बेटा कर सकता है।
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
https://www.youtube.com/live/JUNbRtIcsjc?si=XY1aWAHJSbCMVJb9
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship Program 2025 Live
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am