Android 17 Update: स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा बदलाव! Android 17 अपडेट रोलआउट शुरू, जानिए कौन से फोन सबसे पहले होंगे अपग्रेड
Android 17 Update:नए ऑपरेटिंग सिस्टम से स्मार्टफोन के फीचर्स और परफॉर्मेंस में बदलाव आता है। पुराने फीचर्स में सुधार के साथ नए विकल्प भी जोड़े जाते हैं। गूगल ने Android 17 का रोलआउट शुरू कर दिया है। जो यूजर्स इसका इंतजार कर रहे थे। उनके लिए यह एक बड़ी टेक अपडेट है।
(Android 17 Update/ Image Credit: Pixabay)
- Google ने Android 17 का रोलआउट शुरू कर दिया है।
- सबसे पहले यह अपडेट Pixel यूजर्स को मिलेगा।
- मल्टीटास्किंग के लिए अपग्रेडेड बबल्स और फ्लोटिंग विंडो फीचर।
नई दिल्ली: Android 17 Update: गूगल ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट सबसे पहले Pixel स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगा। जबकि बाकी Android डिवाइस में यह धीरे-धीरे फेज वाइज जारी किया जाएगा। इस नए अपडेट से मल्टीटास्किंग, प्राइवेसी, गेमिंग, परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी पर खास ध्यान दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट के बाद यूजर्स के फोन इस्तेमाल करने का तरीका काफी बदल जाएगा।
मल्टीटास्किंग और स्क्रीन फीचर्स में सुधार
Android 17 में मल्टीटास्किंग को और आसान बनाने के लिए बबल्स फीचर को अपग्रेड किया गया है। अब किसी भी ऐप आइकन को लॉन्ग प्रेस करने पर वह फ्लोटिंग विंडो में बदल जाएगा। जो अन्य ऐप्स के ऊपर काम कर सकता है। इससे यूजर्स बिना ऐप बदले मैप, वीडियो या नोट्स इस्तेमाल कर सकेंगे। टैबलेट और फोल्डेबल डिवाइस के लिए बबल बार जोड़ा गया है। जिससे ऐप स्विच करना, विंडो का साइज बदलना और फुल स्क्रीन में बदलना आसान हो जाएगा।
गेमिंग और परफॉर्मेंस में नए बदलाव
इस नए अपडेट में गेमिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाया गया है। फोल्डेबल डिवाइस के लिए खास 50:50 स्प्लिट स्क्रीन गेमिंग मोड दिया गया है। जिसमें गेम ऊपर की स्क्रीन पर और कंट्रोल नीचे की स्क्रीन पर दिखते हैं। इसके अलावा बाहरी गेमिंग कंट्रोलर के लिए नया रीमैपिंग सपोर्ट भी जोड़ा गया है। Google ने मेमोरी मैनेजमेंट में सुधार किया है। जिससे गेमिंग के दौरान फ्रेम ड्रॉप कम होंगे और परफॉर्मेंस ज्यादा स्मूद होगी।
प्राइवेसी, सिक्योरिटी और नए स्मार्ट फीचर्स
Android 17 में सिक्योरिटी को और मजबूत किया गया है। Find Hub में अब ‘Mark as lost’ फीचर मिलेगा। जिससे खोए हुए फोन को बायोमेट्रिक लॉक किया जा सकेगा। इसके अलावा सटीक लोकेशन को सीमित समय के लिए शेयर करने, मजबूत PIN सुरक्षा और चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स के साथ डेटा शेयर करने जैसे विकल्प जोड़े गए हैं। Google ने Live Threat Detection और Advanced Protection सिस्टम को भी अपग्रेड किया है ताकि संदिग्ध ऐप्स और खतरों से बेहतर सुरक्षा मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- DSSSB Recruitment 2026: कहीं मौका हाथ से न निकल जाए! DSSSB ने खोला सरकारी नौकरी का दरवाजा, जानिए किन पदों पर हो रही है सीधी भर्ती
- Reverse Vending Machine: खाली शराब की बोतल फेंकने की जरूरत नहीं! अब हर बोतल पर मिलेंगे 10 रुपये, इस शहर में लगी AI वाली मशीन
- Chhattisgarh Railway Project: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को केंद्र ने दी मंजूरी तो गदगद हुए सीएम साय, पीएम मोदी का जताया आभार

Facebook


