Tikamgarh Crime News: जमीन के लिए खूनी संघर्ष, ऐसी क्या थी वजह जिसने एक ही घर के तीन लोगों की ले ली जान
टीकमगढ़ के सिमरा खुर्द गांव में 6 बीघा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस झगड़े में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और चार गंभीर घायल हो …

Tikamgarh Crime News
- टीकमगढ़ में 6 बीघा जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदला।
- एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चार गंभीर घायल।
- पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Tikamgarh Crime News टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के सिमरा खुर्द गांव में रविवार को जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जतारा अस्पताल ले जाया गया। फ़िलहाल पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
6 बीघा जमीन पर हुआ पूरा विवाद
Tikamgarh Crime News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद सिमरा खुर्द निवासी लक्ष्मी प्रसाद लोधी से संबंधित 6 बीघा जमीन को लेकर शुरू हुआ। यह जमीन राजनगर हार में स्थित है जो पीड़ित पक्ष के चाचा घनश्याम लोधी के नाम पर थी और उनकी मृत्यु हो चुकी है। इस जमीन पर गांव के पहलवान लोधी, चतुर्भुज लोधी और उनके परिजनों ने अपना हक जमाना शुरू कर दिया था और इसी के चलते जतारा के एसडीएम के पास एक प्रकरण विचाराधीन है।
कैसे हुआ हादसा?
Tikamgarh Crime News दरअसल, रविवार शाम करीब 4 बजे आरोपी पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन पर बुवाई करने पहुंचे। फरियादी पक्ष के लोगों ने उन्हें ट्रैक्टर चलाने से रोका, जिसके बाद आरोपी पक्ष के लगभग एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में परमलाल लोधी, चतुर्भुज लोधी और बलराम उर्फ बल्ले लोधी की मौत हो गई। इनमें से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो ने जतारा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हमले में मुन्नी लोधी, रेखा लोधी, 7 वर्षीय स्नेहा लोधी और चतुर्भुज लोधी के 17 वर्षीय पुत्र करण लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जतारा थाना के एसआई एनएस ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Tikamgarh Crime News एसडीओपी अभिषेक गौतम ने अस्पताल जाकर पीड़ित पक्ष से मुलाकात की और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और एएसपी ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इन्हें भी पढ़ें :
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के सिमरा खुर्द गांव में।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Bloody Land Dispute in Tikamgarh: 3 Family Members Killed Over 6 Bigha Land
टीकमगढ़
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm