नेपाल में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 23 लोगों की मौत, 14 घायल
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 23 लोगों की मौत, 14 घायल
काठमांडू। काठमांड के रमनी गांव के पास बस खाई में गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। फिल्ड ट्रीप से लौट रही बस स्टूडेंट्स और टीचर्स को लेकर कपूरकोट से लौट रही थी। रमनी गांव के पास बस सड़क 700 मीटर नीचे खाई में गिर गई। घायलों के मुताबिक बस की स्पीड काफी तेज होने के चलते ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस खाई में जा गिरी। बस में 37 लोग सवार थे, जिसमें 34 छात्र, दो शिक्षक और एक चालक शामिल था।
पढ़ें- इंडोनेशिया में सुनामी से 43 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल
हादसे में पांच महिलाओं सहित 14 लोग घायल हुए हैं। सभी छात्रों की उम्र 16 से 20 साल की बीच बताई जा रही है। घटना में दो शिक्षकों की भी मौत हो गई।
पढ़ें- जिम्नास्ट पर फिदा पुतिन, बन सकती है दूसरी पत्नी
काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार कृष्ण सेन इच्छुक पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के छात्र और शिक्षक वनस्पति विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए एक खेत का दौरा करने गए थे। पुलिस अधिकारी बेल बहादुर पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार थी। रफ्तार के कारण चालक संतुलन नहीं बना सका और यह हादसा हो गया।

Facebook


