Terrorist Attack In Jammu-Kashmir: लाल चौके पर दिनदहाड़े फायरिंग, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल शहीद, इस आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

Terrorist Attack In Jammu-Kashmir: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जेकेपी के जवान की संदिग्ध आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Terrorist Attack In Jammu-Kashmir: लाल चौके पर दिनदहाड़े फायरिंग, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल शहीद, इस आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

Terrorist Attack In Jammu-Kashmir/Image Credit: AI

Modified Date: July 22, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: July 22, 2026 6:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनंतनाग के व्यस्त लाल चौक इलाके में क्लॉक टावर के पास फायरिंग हुई।
  • इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया।
  • हमले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली।

Terrorist Attack In Jammu-Kashmir: श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) के 35 साल के जवान की संदिग्ध आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के व्यस्त लाल चौक इलाके में क्लॉक टावर के पास फायरिंग हुई। जेकेपी को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति काली टोपी पहने दिख रहा है। उसके हाथ में केसरिया, सफेद और हरे रंग के कपड़े में लिपटा एक बंडल है। पुलिस के मुताबिक, उस बंडल में एके-47 राइफल थी, जिसका इस्तेमाल हमले में किया गया।

लश्कर से जुड़े आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और टीआरएफ के हमलावर की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़े रेजिस्टेंस फाइटर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली। (Terrorist Attack In Jammu-Kashmir) ऑनलाइन जारी पोस्टर में संगठन ने कहा, “यात्रा की कड़ी सुरक्षा के बीच रेजिस्टेंस फाइटर्स ने जेकेपी के जवानों पर सटीक निशाना लगाकर हमला किया, जिसमें जेकेपी के आशिक हुसैन को पांच गोलियां मारी गईं।”

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की हमले की निंदा

Terrorist Attack In Jammu-Kashmir: वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को अनंतनाग जिले में एक आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की हत्या की निंदा की और कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। उपराज्यपाल सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस जघन्य कृत्य के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस और हमारे सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं और दोषियों को सजा दिलाएंगे।’’ मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात से बात की। मनोज सिन्हा ने कहा, ‘‘अनंतनाग में हुए आतंकवादी हमले के बाद स्थिति की समीक्षा करने के लिए मैंने डीजीपी नलिन प्रभात से बात की। ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पूरा देश शहीद के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।’’

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.