किन्नरों के अनोखे राष्ट्रीय सम्मेलन की हुई शुरुआत, शोभायात्रा में जमकर थिरके किन्नर

Unique national convention : जबलपुर में आयोजित किन्नरों के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में किन्नर गुरुओं की सामाजिक अदालत भी बैठेगी

किन्नरों के अनोखे राष्ट्रीय सम्मेलन की हुई शुरुआत, शोभायात्रा में जमकर थिरके किन्नर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: September 17, 2022 10:48 pm IST

जबलपुर। Unique national convention : आज से किन्नरों के, एक अनोखे राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के किन्नर जबलपुर में आकर जुट रहे हैं। यहां अगले 10 दिनों तक किन्नरों के कई कार्यक्रम होंगे। ख़ास बात ये है कि जबलपुर में आयोजित किन्नरों के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में किन्नर गुरुओं की सामाजिक अदालत भी बैठेगी।

यह भी पढ़ें :  विकलांग हो कर भी जीता मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब, रोशन किया प्रदेश का नाम… जानें कौन है ये बॉडी बिल्डिंग विजेता

Unique national convention : इसमें समाज को बदनाम करने वाले या निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किन्नरों को सामाजिक सज़ा दी जाएगी और ज़रुरतमंद किन्नरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हरसंभव मदद भी दी जाएगी। 10 दिन चलने जा रहे किन्नरों के इस राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत आज शोभायात्रा निकालकर की गई।

 

यह भी पढ़ें :  सिर्फ 1 हजार निवेश से हर महीने मिलेगी 20 हजार पेंशन, बुढ़ापा सिक्योर करने के लिए अपनाएं ये स्कीम

इसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे किन्नरों ने कलश यात्रा निकाली और कई किन्नरों ने नाच-गाकर सम्मेलन की शुरुआत का जश्न मनाया। समाज और आम जनों के भले की कामना लिए इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में किन्नर शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी की सभा से लौट रही बस पलटी, मची चीख पुकार, 12 महिला सहित 15 घायल

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में