Ujjain Kinnar Viral Video: चलती ट्रेन में किन्नरों का शर्मनाक कांड! महिला के साथ की ऐसी हरकत, देख दंग रह गए यात्री, करतूत का वीडियो वायरल
Ujjain Kinnar Viral Video: चलती ट्रेन में किन्नरों का शर्मनाक कांड! महिला के साथ की ऐसी हरकत, देख दंग रह गए यात्री, करतूत का वीडियो वायरल

Ujjain Kinnar Viral Video
- उज्जैन-नागदा एक्सप्रेस में हंगामा
- महिला को ट्रेन से फेंकने की धमकी
- किन्नरों पर FIR दर्ज होने की तैयारी
उज्जैन: Ujjain Kinnar Viral Video: उज्जैन-नागदा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री से किन्नरों द्वारा मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी सक्रिय हुई। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद सोमवार को FIR दर्ज की जाएगी।
उज्जैन-नागदा एक्सप्रेस में हंगामा (Ujjain Nagda Express Incident)
घटना शुक्रवार शाम गाड़ी संख्या 19489 गोरखपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई। रतलाम के भोई मोहल्ला निवासी मनीषा पति जुझार अपनी 17 वर्षीय बेटी छाया के साथ रतलाम से उज्जैन आ रही थीं। इसी दौरान नागदा स्टेशन से चढ़े दो किन्नरों ने कोच में यात्रियों से गाली-गलौज करते हुए जबरदस्ती पैसे मांगना शुरू कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर किन्नरों ने उसे ट्रेन से फेंकने की धमकी दी और उसके कपड़े खींच लिए। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किन्नर महिला यात्री को धक्का देते हुए उसे ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी दे रहे थे। दोनों किन्नर बाद में नागदा आउटर पर चलती ट्रेन से उतरकर भाग गए।
चलती ट्रेन में किन्नरों ने की मारपीट और धमकी (Ujjain Train Assault Video)
Ujjain Kinnar Viral Video: शनिवार को मनीषा ने उज्जैन जीआरपी में आवेदन देकर पूरी घटना की शिकायत की। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवेदन को नागदा जीआरपी चौकी भेज दिया है। पीड़िता मनीषा ने बताया कि कोच में मौजूद अन्य यात्री पूरी घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया। किन्नर पूरे रास्ते गाली-गलौज करते हुए पैसे मांगते रहे और विरोध करने पर बदसलूकी और मारपीट की।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: महिला यात्री पर दो किन्नरों ने मारपीट और धमकी दी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Kinnar Viral Video: Shameful incident of eunuchs with a woman in the train
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am