शाहजहांपुर में लंबे समय से गैर हाजिर एक उपनिरीक्षक समेत 17 पुलिसकर्मी निलंबित

शाहजहांपुर में लंबे समय से गैर हाजिर एक उपनिरीक्षक समेत 17 पुलिसकर्मी निलंबित

शाहजहांपुर में लंबे समय से गैर हाजिर एक उपनिरीक्षक समेत 17 पुलिसकर्मी निलंबित
Modified Date: March 10, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: March 10, 2026 6:29 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र) 10 मार्च (भाषा) शाहजहांपुर जिले में लंबे समय से बिना छुट्टी लिए गैर हाजिर एक उपनिरीक्षक समेत 17 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में 2023 से अनुपस्थित एक उप निरीक्षक तथा पिछले एक वर्ष से अनुपस्थित 16 पुलिस कर्मियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया है।

एसपी ने बताया कि उन्होंने जिले में तैनात ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनाने को कहा था जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं और उन्होंने इस दौरान ना तो छुट्टी ली और न ही अनुपस्थित होने का कोई कारण बताया है।

द्विवेदी ने कहा कि ऐसे 17 पुलिसकर्मियों के बारे में पता चला जिन्होंने पुलिस विभाग में रहकर अनुशासनहीनता की है, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में