OBC Reservation Latest News: OBC वर्ग के लिए खुशखबरी, सरकारी भर्तियों में मिलेगा इतना आरक्षण, सरकार ने संसद में दी जानकारी
OBC वर्ग के लिए खुशखबरी, सरकारी भर्तियों में मिलेगा इतना आरक्षण, सरकार ने संसद में दी जानकारी, OBC Reservation in Government Jobs
- केंद्र सरकार की नौकरियों में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण का प्रावधान।
- कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा लागू की जाती है आरक्षण नीति।
- ओबीसी छात्रों के लिए पीएम-यशस्वी समेत कई छात्रवृत्ति और शिक्षा योजनाएं।
नई दिल्ली: OBC Reservation in Government Jobs केंद्र सरकार के तहत सिविल पदों और सेवाओं में सीधी भर्ती में अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाता है। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को यह जानकारी दी। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि आरक्षण नीति को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है।
OBC Reservation in Government Jobs उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के 8.9.1993 तारीख के कार्यालय ज्ञापन (ओएम) और समय-समय पर जारी दूसरे निर्देशों के माध्यम से एक आरक्षण नीति है, जिसके तहत सरकार के तहत सिविल पदों और सेवाओं में सीधी भर्ती में 27 प्रतिशत रिक्त पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।’’
वर्मा ने कहा कि मंत्रालय ‘पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया’ (पीएम-यशस्वी) के तहत ओबीसी समुदाय की भलाई के लिए कदम उठा रहा है, जिसमें प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, स्कूलों और कॉलेजों में शीर्ष स्तर की शिक्षा और ओबीसी समुदाय के लड़कों तथा लड़कियों के लिए छात्रावास बनाना शामिल है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Chhattisgarh Liaison Officer: क्या इजरायल-ईरान में फंसा है आपका कोई करीबी या रिश्तेदार?.. इनसे करें संपर्क, मिलेगी तत्काल मदद
- Sun Tanning Removal Tips: Summer Heat में बाहर निकलते ही चेहरा हो गया काला? जानिए घर बैठे आसान उपाय, जिन्हें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
- Satna Women Murders Family: महिला नहीं हैवान..! एक साथ परिवार के सभी लोगों को खिलाया जहर, उसके बाद खुद किया ये काम, मामला पढ़कर दंग रह जाएंगे आप
- CBSE On QR Code Viral Video: बोर्ड एग्जाम के बाद पेपर पर बने QR कोड को स्टूडेंट ने किया स्कैन, तो खुला ऐसा चीज, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- BSNL Kavach Feature: प्राइवेसी का डर खत्म! अब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सुरक्षित, BSNL ने लॉन्च किया ये खास फीचर, जानिए कैसे करेगा काम?
- LPG Gas Cylinder Shortage News: प्रदेश में बंद हो जाएंगे होटल-रेस्टॉरेंट? गैस की सप्लाई बाधित होने से भड़के होटल संचालक, आज शाम ले सकते हैं बड़ा फैसला
- Team India Reward Prize Money: टीम इंडिया को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम!.. टी-20 विश्वकप में जीत के बाद BCCI ने खोल दिया खिलाड़ियों के लिए खजाना..

Facebook


