Priyanka Gandhi in Parliament: रिजिजू ने बोला हमला तो राहुल गांधी के बचाव में आई बहन प्रियंका, सरकार पर किया ये तीखा पलटवार, कहा- एक ही शख्स है जो..

रिजिजू ने बोला हमला तो राहुल गांधी के बचाव में आई बहन प्रियंका, सरकार पर किया ये तीखा पलटवार, Priyanka Gandhi Defends Rahul Gandhi in Parliament

Priyanka Gandhi in Parliament: रिजिजू ने बोला हमला तो राहुल गांधी के बचाव में आई बहन प्रियंका, सरकार पर किया ये तीखा पलटवार, कहा- एक ही शख्स है जो..
Modified Date: March 10, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: March 10, 2026 5:48 pm IST

नई दिल्ली। Priyanka Gandhi Defends Rahul Gandhi लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। जवाब में प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढ़े। संसद में बुधवार को उन्होंने कहा कि देश में एक ही व्यक्ति है जो पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार के सामने नहीं झुका और वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हैं। लोकसभा में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी इस सदन में खड़े होकर बेझिझक सच बोलते हैं, लेकिन सरकार को यह सच पचता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दिन-रात पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करती रहती है, जबकि मौजूदा मुद्दों पर चर्चा से बचती है।

संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें रोकने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए और सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर अभियान चलाया, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता देख रही है कि राहुल गांधी सच बोलने से पीछे नहीं हटते, इसलिए सत्ता में बैठे लोगों को उनके सच से डर लगता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के किसान परेशान हैं और आने वाले समय में संकट और बढ़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है, लेकिन इस बारे में सवाल पूछने पर सरकार जवाब नहीं देती।

अमेरिका के सामने झुक गई सरकार- प्रियंका

Priyanka Gandhi Defends Rahul Gandhi उन्होंने यह भी कहा कि संसद में महंगाई, बेरोजगारी और ट्रेड डील जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार ट्रेड डील के मामले में अमेरिका के सामने झुक गई है और वैश्विक परिस्थितियों के चलते देश पर संकट बढ़ सकता है। एलपीजी संकट को लेकर भी प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही इस ऊर्जा संकट को लेकर सरकार को आगाह किया था और अब उनकी बात सही साबित हो रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।