मुजफ्फरनगर में करंट लगने से 17 साल के लड़के की मौत

Ads

मुजफ्फरनगर में करंट लगने से 17 साल के लड़के की मौत

  •  
  • Publish Date - August 6, 2021 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), छह अगस्त (भाषा) जिले के शुक्रताल कस्बे में बिजली के तार से करंट लगने से 17 साल के एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात को गंगा नदी से जल लाने के लिए गया था तभी वह बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया और वहां से जा रही हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में, शामली जिले में बृहस्पतिवार को पांच साल के बच्चे की ट्रांसफॉर्मर के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई थी।

बच्चे के परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और कथित लापरवाही के लिए बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाषा

नेहा मानसी

मानसी