Yogi Cabinet News: छात्र-छात्राओं योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बांटे जाएंगे इतने लाख टैबलेट, मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Yogi Cabinet News; उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं को जल्द ही 25 लाख टैबलेट वितरित किये जाएंगे। मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Yogi Cabinet News: छात्र-छात्राओं योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बांटे जाएंगे इतने लाख टैबलेट, मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Yogi Cabinet News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 7, 2026 / 08:33 pm IST
Published Date: April 7, 2026 8:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं को जल्द ही 25 लाख टैबलेट वितरित किये जाएंगे।
  • मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इससे सम्बन्धित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
  • मंत्री खन्ना ने बताया कि इसके लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था बजट में भी की गई थी।

Yogi Cabinet News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं को जल्द ही 25 लाख टैबलेट वितरित किये जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इससे सम्बन्धित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये इस निर्णय की जानकारी दी। (Yogi Cabinet News) मंत्री खन्ना ने बताया कि ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत नि:शुल्क वितरण के लिये 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

60 लाख स्मार्टफोन और टेबलेट किए जा चुके हैं वितरित

मंत्री खन्ना ने बताया कि इसके लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था बजट में भी की गई थी। मंत्री खन्ना ने बताया कि अभी तक 60 लाख स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किए जा चुके हैं और अभी 25 लाख और टैबलेट तथा स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दी जानकारी

मंत्री खन्ना ने बताया कि ये टैबलेट विशेष रूप से उन लोगों को दिये जाएंगे जो विभिन्न अनुमन्य पाठ्यक्रमों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं। (Yogi Cabinet News) इन लाभार्थियों में तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी या सेवा मित्र पोर्टल पर कुशल युवा वर्ग के तहत पंजीकृत युवा शामिल होंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.