अलीगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 224 लोग गिरफ्तार

अलीगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 224 लोग गिरफ्तार

अलीगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 224 लोग गिरफ्तार
Modified Date: August 20, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: August 20, 2026 4:11 pm IST

अलीगढ़ (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) अलीगढ़ जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अभद्रता किये जाने की शिकायतों पर बुधवार की रात को सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने ऐसे इलाकों में छापे मारे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान अनेक स्थानों पर लोग खुलेआम शराब पीते नजर आये और कुछ शराब की दुकानों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों को मौके पर ही शराब परोसते भी देखा गया।

कुमार ने बताया कि आधी रात तक चली छापामार कार्रवाई के दौरान 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक हजार से अधिक लोगों का अल्कोहल परीक्षण किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में