एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वा बहन की हत्या कर दी

एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वा बहन की हत्या कर दी

एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वा बहन की हत्या कर दी
Modified Date: March 14, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: March 14, 2026 5:04 pm IST

लखनऊ/मुरादाबाद (उप्र), 14 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मझोला थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बहन को कथित रूप से चाकू से वार कर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना छह मार्च को दोपहर करीब सवा एक बजे हुई।

थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान हिमशिखा शर्मा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका जुड़वां भाई हार्दिक शर्मा है।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में उनकी मां नीलिमा शर्मा ने कहा, ‘‘मेरे दो जुड़वां बच्चे हिमशिखा उर्फ चिनी और हार्दिक हैं। दोनों गुरुग्राम में काम कर रहे थे तथा बेटी एमबीए की पढ़ाई भी कर रही थी। बेटे का किसी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था। उसने 7-8 महीने पहले उस लड़की से रिश्ता तोड़ लिया था। तब से वह उदास रहने लगा था। वह अपनी बहन हिमशिखा के प्रति काफी आक्रामक भी हो गया था।’’

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी अपने भाई को सांत्वना देने की कोशिश करती थी।

घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए नीलिमा ने कहा,‘‘छह मार्च, 2026 को हार्दिक और बेटी हिमशिखा घर पर ही थे। मैं दूसरे कमरे में थी, जबकि दोनों भाई-बहन एक ही कमरे में थे। अचानक मुझे हिमशिखा के चीखने की आवाज़ सुनाई दी और मैं दौड़कर उस कमरे में गई। मैंने देखा कि हार्दिक ने हिमशिखा के सीने एवं गर्दन पर चाकू से बार-बार वार कर रहा था। जब मैं उसे बचाने के लिए दौड़ी, तो उसने मुझ पर भी चाकू से वार किया।’’

उन्होंने ने बताया, ‘‘ मैंने शोर मचाया, तो मेरे पड़ोसी आए, इसी बीच हार्दिक वहां से भाग निकला। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।’

नीलिमा की शिकायत पर, मझोला थाने में हार्दिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि हार्दिक को सात मार्च (घटना के एक दिन बाद) को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया था।

भाषा अरूनव जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में