शाहजहांपुर में युवती की धन उगाही से त्रस्त लड़के ने की खुदकुशी

शाहजहांपुर में युवती की धन उगाही से त्रस्त लड़के ने की खुदकुशी

शाहजहांपुर में युवती की धन उगाही से त्रस्त लड़के ने की खुदकुशी
Modified Date: September 21, 2026 / 11:18 am IST
Published Date: September 21, 2026 11:18 am IST

शाहजहांपुर (उप्र), 21 सितंबर (भाषा) शाहजहांपुर जिले में एक युवती द्वारा की जा रही धन उगाही से परेशान 17 साल के लड़के ने कथित रूप से जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस मामले में युवती समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (तिलहर) विदुष सक्सेना ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गढ़िया रंगीन थाना अंतर्गत शिमरा डभौरा गांव में रहने वाला 17 वर्षीय लड़का 19 साल की युवती से प्रेम करता था।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि युवती ने उससे अब तक ढाई लाख रुपये ले लिए थे तथा एक लाख रुपये की और मांग की थी जिसके कारण तंग आकर लड़के ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

सक्सेना ने बताया कि इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि रविवार को उन्होंने शव गांव में रखकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी हुई।

सक्सेना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक नाबालिग था और वह बड़े भाई की साली से प्रेम करता था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पांच आरोपियों दीपू, जोगराज, सुरेंद्र, मदनपाल तथा युवती के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम वैभव सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में