UP Crime News: मोटा कहने पर पर युवक ने दोस्तों को मारी गोली, गंभीर हालत में ले जाया गया इलाज
UP Crime News: गोरखपुर जिले में ‘मोटा’ कहकर मजाक उड़ाने पर एक युवक ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया।

Maharashtra Crime News/ Image Credit: IBC24 File
- गोरखपुर जिले में ‘मोटा’ कहकर मजाक उड़ाने पर एक युवक ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया।
- राहगीरों ने घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गोरखपुर: UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ‘मोटा’ कहकर मजाक उड़ाने पर एक युवक ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, बेलघाट थानाक्षेत्र के निवासी अर्जुन चौहान पांच दिन पहले अपने चाचा के साथ तरकुलहा देवी मंदिर के पास एक सामुदायिक भोज में शामिल होने गया था। पुलिस ने बताया कि भोज के दौरान दो अन्य मेहमानों अनिल चौहान और शुभम चौहान ने उसके मोटेपन का मजाक उड़ाया और कथित तौर पर उसे ‘मोटू’ कहा।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
UP Crime News: अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जितेंद्र कुमार ने बताया, “टिप्पणी से नाराज अर्जुन चौहान ने गुरूवार को अपने दोस्त आसिफ खान के साथ राजमार्ग पर उन दोनों का पीछा किया और शुरुआती प्रयास के बाद जगदीशपुर-कालेसर बाईपास पर तेनुआ टोल प्लाजा के पास उनकी कार को रोकने में कामयाब रहा।” उन्होंने बताया कि अर्जुन और आसिफ ने दोनों युवकों का कॉलर पकड़कर उन्हें कार से बाहर निकाला और उन पर गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि राहगीरों ने घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों युवक अब खतरे से बाहर हैं और घायल शुभम के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: A young man shot his friends for calling him fat, he was taken for treatment in critical condition
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm