बलिया की नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया की नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया (उप्र), दो जून (भाषा) बलिया जिले के एक गांव की नाबालिग किशोरी को कथित रूप से अगवा करने के बाद गुजरात के अहमदाबाद ले जाने तथा तकरीबन डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में अहमदाबाद निवासी एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी की गुजरात के अहमदाबाद के रामोल थाना क्षेत्र के कबीर नगर भारवाड़ वस्त्राल के पुनीत पटेल (22) से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई तथा पुनीत ने छह सितम्बर 2024 को किशोरी को उसके गांव से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया।
पुलिस के अनुसार इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुनीत के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
उसने बताया कि मुकदमा की छानबीन करते हुए बिल्थरा रोड की पुलिस चौकी के प्रभारी मुकेश कुमार ने 29 मई को गुजरात के अहमदाबाद से किशोरी को मुक्त कराया।
पुलिस के अनुसार किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि पुनीत उसे बहला -फुसला कर अगवा कर गुजरात के अहमदाबाद ले गया तथा उसके साथ वह लगातार बलात्कार कर रहा है।
पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की बलात्कार करने के आरोप और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धारा भी लगायी है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पुनीत को मंगलवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया है।
भाषा सं आनन्द
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


