CBSE OSM Controversy: हटाए गए CBSE के चेयरमैन और सेक्रेटरी, जांच के लिए कमेटी गठित, ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा एक्शन
हटाए गए CBSE के चेयरमैन और सेक्रेटरी, जांच के लिए कमेटी गठित, OSM Controversy: CBSE Chairman and Secretary Removed
नई दिल्लीः CBSE OSM Controversy: CBSE की ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) प्रणाली से प्रभावित छात्रों के मामले के बाद सीबीएसई चेयरमैन राहुल सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के वर्तमान सचिव (Secretary) हिमांशु गुप्ता (IAS) को भी हटा दिया गया है। साथ ही साथ सरकार ने OSM में गड़बड़ियों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी कर दिया है।
सीबीएसई सुर्खियों में क्यों है?
सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों की ओर से स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं को देखने में आ रही समस्याओं की शिकायत के बाद विवादों में है। कई उम्मीदवारों ने दावा किया कि उन्हें धुंधले आंसर शीट, गायब अनुभाग और बोर्ड की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब ओएसएम प्लेटफॉर्म पर सवाल उठाए गए। बात केवल कॉपियों की जांच तक सीमित नहीं रही। बल्कि कॉपियों को ऑनलाइन जांचने वाले डिजिटल सिस्टम (OSM) पर भी सवाल उठने लगे। लोगों ने पूछा कि जिस कंपनी को कॉपियां जांचने का कंट्रैक्ट दिया गया, उसे कैसे चुना गया? क्या छात्रों का डेटा और नंबर ऑनलाइन सुरक्षित है? दोबारा कॉपी जांचने के काम में इतनी देरी क्यों हो रही है?
यह भी पढ़ेंः-
- Balaghat Liquor Shop Protest: ‘अनाब शनाब बकते हैं..’, 50 दिन से सड़क पर डटीं महिलाएं, लेकिन नहीं हटी शराब दुकान! अब मुख्यमंत्री तक पहुंची गुहार, क्या होगा बड़ा फैसला?
- Ladki Bahin Yojana News: महिलाओं के साथ इतने हजार पुरुष भी ले रहे थे ‘लाडकी बहिन योजना’ का लाभ, हर महीने खाते में आ रहे थे 1500 रुपए, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
- Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 11 हफ्तों में रचा इतिहास! रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कमाई में सबके उड़ा दिए होश
- CM Sugam Parivahan Sewa: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
- SAGE Startup Spark 2.0: कैसे शुरू करें स्टार्टअप? अगर आपके मन में भी है यही सवाल तो सेज यूनिवर्सिटी में मिलेगा जवाब, देश के सफल उद्यमियों और निवेशक देंगे शानदार आइडिया
- Giribala Singh Samarth Singh Jail : नहीं मिली बेल, CBI लेकर ही जाएगी जेल! त्विषा केस में समर्थ और गिरीबाला सिंह को लेकर आया बड़ा फैसला

Facebook


