नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : योगी आदित्यनाथ

नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : योगी आदित्यनाथ

नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : योगी आदित्यनाथ
Modified Date: February 14, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: February 14, 2026 9:09 pm IST

लखनऊ, 14 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए शनिवार को कहा कि यह नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय है।

योगी आदित्यनाथ ने “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय है।”

उन्होंने इसी पोस्ट में कहा, “बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक बनने वाली यह 11.6 किलोमीटर लंबी परियोजना लाखों यात्रियों के लिए आवागमन को अत्यंत सुगम बनाएगी।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “इस विस्तार में आठ नए एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे और बॉटनिकल गार्डन एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में उभरेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह निर्णय न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगा, बल्कि नोएडा को देश के प्रमुख विनिर्माण और सेवा केंद्र के रूप में और सशक्त करेगा। इस दूरदर्शी और जनहितैषी निर्णय हेतु प्रधानमंत्री जी का आभार।”

भाषा

आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में