काला दिवस के रूप में जाना जाएगा 17 अप्रैल : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

काला दिवस के रूप में जाना जाएगा 17 अप्रैल : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

काला दिवस के रूप में जाना जाएगा 17 अप्रैल : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
Modified Date: April 19, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: April 19, 2026 1:50 pm IST

लखनऊ, 19 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को कहा कि 17 अप्रैल ‘काला दिवस’ के रूप में जाना जाएगा।

यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष पंकज चौधरी समेत राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम समेत उनके सहयोगी दलों पर आरोप लगाया कि वे नहीं चाहते कि महिलाओं (‘आधी आबादी’) को उनके अधिकार मिलें।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, 2014 के बाद से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया गया है और अब उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की बारी थी।’

देवी ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने न केवल आरक्षण विधेयक के खिलाफ मतदान किया, बल्कि आधी आबादी के दिलों और उम्मीदों को भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा ‘कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक हमेशा से यही चाहते थे कि महिलाओं को उनके अधिकार न मिलें।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जब सदन में आंकड़े सामने आए, तो वे जश्न मना रहे थे। दूसरे शब्दों में, वे नहीं चाहते थे कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलें। महिलाएं अब जाग चुकी हैं और वे भविष्य में कांग्रेस, सपा, द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस को इसका जवाब देंगी।”

भाषा आनन्द संतोष शोभना

शोभना


लेखक के बारे में