सोनभद्र: UP News उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार को एक युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अपने ऊपर डीजल छिड़ककर कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे काबू कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
UP News पुलिस के अनुसार, युवक ने अपनी पत्नी पर कथित बेवफाई का आरोप लगाया और इसी से आहत होकर आत्मदाह करने की कोशिश की। आग लगाने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। युवक ने अपनी पहचान गाजीपुर जिले के निवासी आशीष लाल यादव के रूप में बताई। उसका दावा है कि वह अपने गांव से सोनभद्र आया था। यादव ने कहा कि उसकी पत्नी सोनभद्र में नौकरी करती है और दोनों का विवाह 2015 में हुआ था। युवक ने यह भी दावा किया कि वह यादव समुदाय से है, जबकि उसकी पत्नी अनुसूचित जाति समुदाय से है।
घटना के दौरान युवक ने सार्वजनिक रूप से उस महिला का मोबाइल नंबर बताया, जिसे उसने अपनी पत्नी बताया, और उसे मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि युवक की शिकायत की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवक को समझा-बुझाकर शांत किया गया और बाद में जाने दिया गया। पुलिस ने कहा कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों और शिकायत से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-