बलिया में महिला कर्मचारी को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में बीडीओ निलंबित

बलिया में महिला कर्मचारी को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में बीडीओ निलंबित

बलिया में महिला कर्मचारी को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में बीडीओ निलंबित
Modified Date: May 17, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: May 17, 2026 4:08 pm IST

बलिया (उप्र), 17 मई (भाषा) बलिया जिले के पंदह क्षेत्र पंचायत के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक अधीनस्थ महिला कर्मचारी को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने और उत्पीड़न करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता को शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निलम्बित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारी ने आठ मई को शिकायती पत्र देकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपों की जांच के लिए किशोर न्याय बोर्ड अध्यक्ष नंदिता के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। सीडीओ ने बताया कि समिति ने महिला कर्मचारी के बयान लेकर जांच के बाद मंगलवार को कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट सौंप दी थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रकरण ग्राम्य विकास विभाग को भेजा गया, जहां से निलंबन की कार्रवाई की गई।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित


लेखक के बारे में