बीजेपी नेता ने महिला को पीटा! वायरल वीडियो से पार्टी में मची खलबली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BJP Leader Arrested : भाजपा नेता जितेंद्र रस्तोगी को एक महिला से मारपीट के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बीजेपी नेता ने महिला को पीटा! वायरल वीडियो से पार्टी में मची खलबली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: August 7, 2022 5:23 pm IST

बरेली (उत्तर प्रदेश), BJP Leader Arrested : बरेली जिले के बिहारीपुर में ख्वाजा कुतुब निवासी भाजपा नेता जितेंद्र रस्तोगी को एक महिला से मारपीट के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के सामने ये बड़ी समस्या, पढ़ाई पूरी करने लगाई गुहार

BJP Leader Arrested :  अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवीन्द्र कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को बिहारीपुर ख्वाजा कुतुब की रहने वाली अनुराधा रस्तोगी ने जितेंद्र रस्तोगी सहित छह लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। रस्तोगी को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली बंपर भर्ती, 917 पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, ऐसे करें आवेदन

BJP Leader Arrested :  रस्तोगी द्वारा महिला से कथित तौर पर मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष के एम अरोड़ा ने बताया कि रस्तोगी भाजपा कार्यकर्ता हैं, लेकिन उसके पास पार्टी का कोई पद नहीं है।

यह भी पढ़ें : CWG 2022: भारत की झोली में एक और गोल्ड, मुक्केबाज अमित पंघाल ने दिलाया स्वर्ण पदक

रस्तोगी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री था, लेकिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने शनिवार को उसे पद से हटा दिया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में