इटावा में एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ का शव मिला

इटावा में एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ का शव मिला

इटावा में एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ का शव मिला
Modified Date: August 24, 2024 / 05:07 pm IST
Published Date: August 24, 2024 5:07 pm IST

इटावा (उप्र) 24 अगस्त (भाषा) इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ का शव पुलिस ने बरामद किया जिसे गोली लगी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि मैनपुरी जिले का मूल निवासी जयराम (50) इग्घरा गांव और ऊसराहार के बीच सड़क किनारे मृत मिला और उसके शव पर गोली लगने का निशान है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जयराम 2013 में अपने भाई और भाभी की हत्या के मामले में बरी होने के बाद 2019 से इग्घरा गांव में रह रहा था। वर्मा के अनुसार जयराम का नाम थाने में ‘हिस्ट्रीशीटर’ की सूची में दर्ज था।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में