फतेहपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Ads

फतेहपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

  •  
  • Publish Date - July 31, 2021 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 31 जुलाई (भाषा) फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की जंगल में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया है।

पुलिस उपाधीक्षक (सीओ), जाफरगंज दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सुल्तानपुर गांव में जंगल में एक पेड़ से युवक (19) का शव फंदे से लटकता मिला। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सीओ ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार शव के हाथ-पैर बंधे थे, जिससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया होगा। मिश्रा ने कहा, ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

भाषा सं आनन्द पवनेश सुरभि

सुरभि