Lawrence Death News: लॉरेंस की अचानक मौत से हिल गया प्रशासन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
Lawrence Death News: लॉरेंस की अचानक मौत से हिल गया प्रशासन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

Lawrence Death News / लॉरेंस की अचानक मौत से हिल गया प्रशासन / Image Source: Screengrab Viral Video
बुलंदशहर: Lawrence Death News जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि रविवार को लॉरेंस की मौत हो गई। थोड़ा रूकिए हम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की नहीं, बल्कि लॉरेंस शर्मा की बात कर रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश में रविवार को पीसीएस परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें औरंगाबाद थाना क्षेत्र के तोमड़ी गांव का रहने वाला लॉरेंस शर्मा भी शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र से बाहर निकले बुलंदशहर के लॉरेंस शर्मा अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गई।
Lawrence Death News मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस शर्मा बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के तोमड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके पिता प्रवीण कुमार शर्मा किसान हैं। जबकि, माता रजनी गृहणी हैं। परिवार के इकलौते बेटे लॉरेंस आईएएस बनना चाहते थे। इसके लिए वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस शर्मा रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा देने अमरोहा आए थे। रजबपुर क्षेत्र के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में उनका पेपर था।
पहली पाली की परीक्षा देने के बाद लॉरेंस ने दूसरी पाली की परीक्षा भी दी। वहीं, जैसे ही लॉरेंस शर्मा पेपर देने के बाद केंद्र से बाहर निकले, तो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लॉरेंस को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक अभ्यर्थी लॉरेंस शर्मा के हाथ के दाएं हाथ में पट्टी बंधी थी, जबकि आंख के पास चोट के निशान थे। जिससे प्रतीत हो रहा है कि उन्हें चोट लगी थी। जानकारी मिली है कि वह अकेले परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा देने के बाद जैसे ही वह बाहर आए, तभी बेहोश होकर नीचे गिरे पड़े थे। उन्हें जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को जानकारी दी गई है।
Read More: बतंगड़ः ‘मंदिर खोजो अभियान’ पर भागवत का ब्रेक
FAQ Section:
लॉरेंस शर्मा की मौत पीसीएस परीक्षा देने के बाद हुई। परीक्षा केंद्र से बाहर आते ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए।
लॉरेंस शर्मा बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के तोमड़ी गांव के रहने वाले थे।
लॉरेंस शर्मा युवा थे और उनका सपना आईएएस अधिकारी बनना था। वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे।
हां, लॉरेंस शर्मा के दाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई थी और आंख के पास चोट के निशान थे, जिससे यह प्रतीत होता है कि उन्हें चोट लगी थी।
परिजनों को अस्पताल से सूचना दी गई, और उन्हें बताया गया कि लॉरेंस शर्मा को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Lawrence Death News: UPPSC Student dies in Examination Centre
BULANDSHAHR
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm