Mohammad Shahid Latest News: पूर्व हॉकी खिलाड़ी के घर चला बुलडोज़र, इसलिए प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Mohammad Shahid Latest News: पूर्व हॉकी खिलाड़ी के घर चला बुलडोज़र, इसलिए प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Mohammad Shahid Latest News: पूर्व हॉकी खिलाड़ी के घर चला बुलडोज़र, इसलिए प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Mohammad Shahid Latest News | Photo Credit: ANI

Modified Date: September 30, 2025 / 11:07 pm IST
Published Date: September 30, 2025 11:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण के तहत ओलंपियन मोहम्मद शाहिद का पैतृक घर गिराया गया
  • शाहिद ने पहले ही मकान गिराने की सहमति दी थी और मुआवज़ा भी लिया था
  • मोहम्मद शाहिद 1980 के मास्को ओलंपिक में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले आखिरी खिलाड़ी थे

नई दिल्ली: Mohammad Shahid Latest News ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के पैतृक घर को लोक निर्माण विभाग ने ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शाहिद ने दो साल पहले इस मकान को गिराने की सहमति दी थी और एक महीने पहले ही राज्य सरकार से इसके लिए मुआवज़ा भी प्राप्त किया था।

Mohammad Shahid Latest News आपको बता दें​ कि मोहम्मद शाहिद हॉकी खेल जगत के जानेमाने खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं इतिहास में भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले आखिरी खिलाड़ी थे। उन्हें ‘मास्टर ड्रिबलर’ के नाम से भी खास पहचान मिली थी। मशहूर शाहिद ने 1980 के मास्को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह हॉकी टीम (1986) के पूर्व कप्तान भी थे। 20 जुलाई 2016 को उनका निधन हो गया।

वाराणसी में कोर्ट रोड से सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत कोर्ट रोड चौराहे पर यह तोड़फोड़ की गई। मोहम्मद शाहिद का घर कचेरी से संदाहा मार्ग पर स्थित है। वाराणसी के एडीएम (सिटी) आलोक वर्मा ने कहा, “सड़क चौड़ीकरण परियोजना में केवल उन्हीं संपत्तियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिनका मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। कभी-कभी बुलडोजर चलाने के दौरान थोड़ा विचलन हो सकता है, लेकिन किसी भी संरचना को मनमाने ढंग से ध्वस्त नहीं किया जा रहा है।”


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।