Nashik Kumbh Mela Update: नासिक कुंभ मेले के लिए 1,800 करोड़ रुपये मंजूर, सरकार ने खर्च को लेकर बनाए ये कड़े नियम बनाए
Nashik Kumbh Mela Update: महाराष्ट्र सरकार ने आगामी नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले से जुड़े कार्यों के लिए 1,800 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
Nashik Kumbh Mela Update/Image Credit: File
- महाराष्ट्र सरकार ने नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले से जुड़े कार्यों के लिए 1,800 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
- सरकार ने खर्च को लेकर कड़े नियम बनाए हैं।
- 3,000 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांग में शामिल है 1,800 करोड़ की राशि।
Nashik Kumbh Mela Update: मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने आगामी नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले से जुड़े कार्यों के लिए 1,800 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और निर्देश दिया है कि उचित मंजूरी मिलने के बाद ही इस धनराशि का इस्तेमाल आयोजन के स्वीकृत उद्देश्यों के लिए किया जाए। अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।
1,800 करोड़ की राशि हुई मंजूर
पिछले महीने पुलिस ने कुंभ मेले के लिए कथित रूप से फर्जी कामों से जुड़े आर्डर संबंधी 305 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया था और कई लोगों को गिरफ्तार किया था। (Nashik Kumbh Mela Update) शहरी विकास विभाग की ओर से गुरूवार को जारी एक शासनादेश (जीआर) के अनुसार, 1,800 करोड़ रुपये की यह राशि विधानसभा के मानसून सत्र में स्वीकृत 3,000 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांग में शामिल राशि है।
अलग-अलग चरणों में जारी की गई राशि
Nashik Kumbh Mela Update: जीआर के मुताबिक, इससे पहले कुंभ मेले से जुड़े कार्यों के लिए अलग-अलग चरणों में 283 करोड़ रुपये, 717 करोड़ रुपये, 501.40 करोड़ रुपये, 396.60 करोड़ रुपये और 1,200 करोड़ रुपये निर्गत किए जा चुके हैं। इसमें मंजूर धनराशि के इस्तेमाल के लिए शर्तें तय की गई हैं। इसके तहत कहा गया है कि राशि का इस्तेमाल केवल नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले के स्वीकृत उद्देश्यों के तहत आने वाले कार्यों पर ही किया जाएगा। शासनादेश में कहा गया कि अनुपालन का दायित्व नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण और संभागीय आयुक्त को सौपा गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPS Transfer and Police News: राज्य के पांच IPS अफसरों का तबादला.. तेजतर्रार अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को मिला यातायात का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट
- UPRISE Innovation Program: AI से स्वास्थ्य और सुरक्षा तक, छात्रों ने पेश किए इनोवेशन के नए आइडिया, योगी सरकार की पहल UP RISE से हुनर को मिल रहा मंच
- Neem Karoli Baba Tour Package: महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट, पांच विशेष टूर पैकेज किए गए शुरू

Facebook


