Sagar Jahrili Sharab Kand Update: सागर जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 32, आरोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अब तक 16 हुए गिरफ्तार

Sagar Jahrili Sharab Kand Update:: सागर जिले के बंडा में हाल ही में हुए जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है।

Sagar Jahrili Sharab Kand Update: सागर जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 32, आरोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अब तक 16 हुए गिरफ्तार

Sagar Jahrili Sharab Kand Update/ Image: AI Generated

Modified Date: September 10, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: September 10, 2026 3:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सागर जिले के बंडा में हाल ही में हुए जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है।
  • जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 32 हो चुकी है।
  • वहीं प्रशासन ने तीन आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया है।

Sagar Jahrili Sharab Kand Update: सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में हाल ही में हुए जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 32 हो चुकी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम सेंटर लाया गया। गुरुवार को तीन शवों का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया।

इन तीन गांवों के लोगों की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, गूगरा खुर्द, पिपरिया और छापरी गांव के रहने वाले लोगों की भी इस शराब कांड में मौत हुई है। (Sagar Jahrili Sharab Kand Update) घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जहरीली शराब पीने से बंडा और आस-पास के क्षेत्र के 29 लोगों की मौत पहले ही चुकी थी और अब तीन लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 32 हो गया है।

आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

Sagar Jahrili Sharab Kand Update:  वहीं दूसरी तरफ जहरीली शराब कांड मामले में प्रशासन का एक्शन भी शुरू हो गया है। प्रशासन ने आरोपी आशीष साहू, चंदू राजपूत और मनीष लोधी के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। तीनों आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। शराब कांड के बाद प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात सामने आई है।

पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने पहले ही बंडा और बिनायका थाना में 2 प्रकरण में 30 आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। इनमें से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (Sagar Jahrili Sharab Kand Update) शराब कांड के 3 मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। जिन पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इस शराब कांड का मुख्य सरगना करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान और चंदू राजपूत निकला है। बाकी आरोपियों पर भी 10-10 हजार रुपए का है इनाम घोषित किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.