मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Modified Date: May 4, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: May 4, 2026 1:50 pm IST

लखनऊ, चार मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, “माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!”

उन्होंने उपराष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर सफलता एवं ऊर्जा की कामना की।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी उपराष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी।

गौरतलब है कि सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म चार मई, 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था और उन्होंने 12 सितंबर, 2025 को भारत के उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला।

भाषा जफर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में