CM Yogi Adityanath News: ‘पिछली सरकारों ने तोड़े प्रदेश के युवाओं के सपने’, ‘निवेश मित्र 3.0’ के शुभारंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, क्या कहा जानें यहां
CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों को विकास विरोधी करार देते हुए उन पर निशाना साधा है।
CM Yogi Adityanath News/Image Credit: ANI X Handle
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘निवेश मित्र 3.0’ का किया शुभारंभ।
- सीएम योगी ने इस दौरान विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना।
- सीएम ने कहा - पिछली सरकारों ने जवानों के सपने किए चकनाचूर।
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों को विकास विरोधी करार देते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने न केवल प्रदेश का विश्वास तोड़ा, बल्कि यहां के युवाओं के ‘‘सपनों को भी चकनाचूर’’ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ की शुरुआत करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
पिछली सरकारों ने जवानों के सपने किए चकनाचूर
सीएम योगी ने कहा, ‘‘यह विश्वास, जिसे राजनीतिक कारणों से पिछली सरकारों ने तोड़ा था, केवल विश्वास नहीं था, बल्कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सपनों को भी चकनाचूर किया गया था।’’ समारोह में उपस्थित निवेशकों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश देश के भीतर निवेश के एक विशेष गंतव्य के रूप में स्थापित हो यह सपना नौ वर्ष पहले देखा गया था। (CM Yogi Adityanath News) आप सभी की उपस्थिति उस सपने को जमीन पर उतारने का कार्य कर रही है।’’
सीएम योगी ने कहा, ‘‘आपने प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार पर विश्वास किया है। आपके इस विश्वास पर खरा उतरने और आपको अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए इस सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं।’’ मुख्यमंत्री ने भाजपा नीत सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके कारण उत्तर प्रदेश पूरे देश में निवेश के प्रमुख स्थल के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस विश्वास को देखकर लगता है कि वास्तव में यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।’’
सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश वासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया गया था। (CM Yogi Adityanath News) देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाए गए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में डबल इंजन की उत्तर प्रदेश सरकार पर आपने जो विश्वास नौ वर्षों से लगातार व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए हमारी टीम ने निरंतर परिश्रम किया है और उसके परिणाम हर स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।’’
भाजपा सरकार बनने के बाद बदला प्रदेश का वातावरण
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘वादे बहुत किए जाते हैं, लेकिन निभाए नहीं जाते। जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार बनी है, तब से वातावरण में व्यापक बदलाव आया है।’’ डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने से लोग डरते थे, (CM Yogi Adityanath News) लेकिन अब सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के कारण बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आई है और राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार निरंतर बढ़ रहा है। इस अवसर पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने भी समारोह को संबोधित किया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Khelo India Tribal Games 2026 : 106 स्वर्ण पदकों के लिए भिड़ेंगे 3800 खिलाड़ी, इन ज़िलों में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं, डिप्टी सीएम साव बोले- छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर बनेंगे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
- Donald Trump PM Modi Talks: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की बात, इस अहम मुद्दे पर हुई दोनों नेताओं की बीच चर्चा
- Harish Rana Passive Euthanasia India : 13 साल के दर्द से मुक्ति! अस्पताल में थमीं हरीश राणा की सांसें, कलेजे पर पत्थर रखकर मां-बाप ने इस वजह से मांगी थी बेटे की मौत

Facebook


