कॉजपा ने किया जौहर विश्वविद्यालय को गिराने के आदेश का विरोध
कॉजपा ने किया जौहर विश्वविद्यालय को गिराने के आदेश का विरोध
रामपुर, 27 जुलाई (भाषा) रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाने के रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश को सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।
जौहर विश्वविद्यालय की 40 में से 38 इमारतों को बिना स्वीकृति के निर्मित किए जाने के आरोप में 15 जुलाई को प्राधिकरण ने एक आदेश जारी कर विश्वविद्यालय प्रशासन को उन्हें 15 दिन के अंदर खुद गिरने का आदेश दिया था।
वैसे मंडलायुक्त ने प्राधिकरण के इस आदेश फिलहाल रोक लगा दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जौहर विश्वविद्यालय को गिराने के आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘देश में तो वैसे ही रिपोर्ट के अनुसार लगभग 20 स्कूल से अधिक रोज बंद हो रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय को गिराया जाना मतलब शिक्षा को कुचलने जैसा फैसला होगा,
जो इस देश के लिए कतई सही नहीं होगा।’’
पार्टी ने कहा, ‘‘इस फैसले को सरकार को पुनर्विचार करके वापस लेना चाहिए।’’
इस बीच, विश्वविद्यालय के गेट पर विद्यार्थियों का धरना प्रदर्शन आज 12वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय पर अगर बुलडोजर चला तो इसमें पढ़ रहे सैकड़ो विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा, लिहाजा सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करके इसे ध्वस्त करने के फैसले को वापस ले।
भाषा सलीम राजकुमार
राजकुमार

Facebook


