उत्तर प्रदेश में आजम खान के ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसर पर ईडी ने छापे मारे
उत्तर प्रदेश में आजम खान के ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसर पर ईडी ने छापे मारे
लखनऊ, 19 अगस्त (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले की जांच के तहत उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और विश्वद्यालय से संबंधित परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में राज्य के रामपुर और सहारनपुर तथा दिल्ली में लगभग 10 जगहों पर तलाशी ली जा रही है।
ट्रस्ट का मुख्यालय लखनऊ में है जिसके मुख्य न्यासी राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री खान हैं। उनके अलावा परिवार के कुछ सदस्य और सहयोगी भी ट्रस्ट में शामिल हैं।
यह ट्रस्ट रामपुर जिले में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और एक पब्लिक स्कूल संचालित करता है।
भाषा सुरभि शोभना
शोभना

Facebook


