Etah Road Accident: सड़क किनारे रुके थे लोग, तभी पीछे से आया मौत का तूफान, थम गई पांच लोगों की सांसे, किसी को नहीं था इस खौफनाक अंजाम का अंदाजा

Etah Road Accident: सड़क किनारे रुके थे लोग, तभी पीछे से आया मौत का तूफान, थम गई पांच लोगों की सांसे, किसी को नहीं था इस खौफनाक अंजाम का अंदाजा

Etah Road Accident: सड़क किनारे रुके थे लोग, तभी पीछे से आया मौत का तूफान, थम गई पांच लोगों की सांसे, किसी को नहीं था इस खौफनाक अंजाम का अंदाजा

Etah Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: July 3, 2026 / 07:09 am IST
Published Date: July 3, 2026 7:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • एटा में सड़क हादसा
  • कंटेनर ने खड़ी बस को टक्कर मारी
  • 5 लोगों की मौत

एटा: Etah Road Accident उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।

Etah Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटन बागवाला थाना क्षेत्र की है। जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस एटा से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में कुछ तकनीक खराबी की वजह से वो सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।