फैशन डिजाइनर युवती ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दी

फैशन डिजाइनर युवती ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दी

फैशन डिजाइनर युवती ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 15, 2022 8:13 pm IST

गाजियाबाद, 15 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 25 वर्षीय फैशन डिजाइनर ने कथित तौर पर एक आवासीय सोसाइटी की इमारत की 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आयुषी के रूप में हुई जोकि पिछले कई वर्षों से नंद ग्राम थानांतर्गत आने वाले राज नगर एक्सटेंशन में अपने परिवार के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक आयुषी अपनी मां के साथ अपार्टमेंट में थी और रात करीब आठ बजे वह अचानक बालकनी से कूद गई।

पुलिस ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इस बात की जानकारी आयुषी की मां को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ पन्ने का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

सिहानी गेट क्षेत्र के सर्किल अधिकारी आलोक दुबे के मुताबिक, सुसाइड नोट से संकेत मिलता है कि आयुषी अपने पिता से नाराज थी और वह अपने करियर में तरक्की को लेकर भी नाखुश थी।

दुबे ने कहा कि विशेषज्ञ सुसाइड नोट की लिखावट की प्रमाणिकता की जांच कर रहे हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में