बिजनौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आये पिता-पुत्री की मौत

बिजनौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आये पिता-पुत्री की मौत

बिजनौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आये पिता-पुत्री की मौत
Modified Date: February 4, 2026 / 12:28 am IST
Published Date: February 4, 2026 12:28 am IST

बिजनौर (उप्र), तीन फरवरी (भाषा) बिजनौर जिले में मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी देशदीपक सिंह ने बताया कि हिमपुर इलाके के पुट्ठा गांव का 29 वर्षीय हारून अपनी चार साल की बेटी मेहरुन और मां अनीसा के साथ मोटरसाइकिल से चांदपुर से अपने घर लौट रहा था।

सिंह के अनुसार शाम करीब सात बजे अकबरपुर टिगरी में ईदगाह के पास हारून ने लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे निकलने की कोशिश की लेकिन वह मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खो बैठा एवं तीनों ट्रैक्टर के अगले पहिये की चपेट में आ गये।

उन्होंने बताया कि इस घटना में हारून और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अनीसा गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस के अनुसार अनीसा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. सलीम

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में