संभल में महिष्मती नदी के पुनरुद्धार के लिए कब्जा हटाने का काम शुरू

संभल में महिष्मती नदी के पुनरुद्धार के लिए कब्जा हटाने का काम शुरू

संभल में महिष्मती नदी के पुनरुद्धार के लिए कब्जा हटाने का काम शुरू
Modified Date: August 6, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: August 6, 2026 3:58 pm IST

संभल (उप्र), छह अगस्त (भाषा) संभल जिले में अपना अस्तित्व खो चुकी महिष्मती नदी के पुनरुद्धार के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध कब्जा हटाने का काम बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया।

संभल के तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गयी कवायद के तहत स्थलीय निरीक्षण में यह पता लगा है कि महिष्मती नदी के पूरे प्रवाह क्षेत्र पर स्थानीय नागरिकों ने कब्जा कर लिया है।

सिंह ने बताया कि नदी के पुनरूद्धार के लिये खग्गूपुरा, हबीबपुर, रसूलपुर सराय, नरोत्तम सराय और बदायूं दरवाजा में नदी के चिह्नित प्रवाह क्षेत्र की खोदाई की जानी है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने आज हबीबपुर, रसूलपुर सराय और खग्गूपुरा में महिष्मती नदी के पुनरुद्धार के लिये कब्जा हटाये जाने का काम कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू कर दिया है।

तहसीलदार ने बताया कि रसूलपुर सराय से खग्गूपुरा तक करीब सात किलोमीटर के क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने का काम शुरू हो गया है जो लगभग 15 दिनों में पूरा किया जाना है।

भाषा सं. सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में