सवाल आपका है

Fire News: कैमिकल फैक्ट्री और वेयर हाउस में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, धुएं का गुबार देख दहशत में आए लोग

Fire in Firecracker Factory/Image Credit: IBC24 File

Fire in Firecracker Factory/Image Credit: IBC24 File

Fire News: नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बदायूं और हरियाणा गुरुग्राम से आग लगने की खबर सामने आई है। बता दें कि बदायूं में देर रात कैमिकल फैक्ट्री में आग भीषण लग गईष सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। बताया जा रहा है कि, आग लगने के दौरान फैक्ट्री में कुछ कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, आग लगने का कारण भी अज्ञात है।

Read More: Aaj ka Mausam: प्रदेश में आज तेज आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट 

गुरुग्राम में वेयर हाउस में लगी आग

इधर, हरियाणा के गुरुग्राम में एक वेयर हाउस में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी की वेयर हाउस में रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि, रात करीब 11 बजे के आस-पास आग लगी है। अचानक लगी भीषण आग के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल देखने को मिला। आस-पास के क्षेत्र धुएं का गुबार छा गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर से ही उन्हें देखा जा सकता था।

Read More: Amrit Bharat Station Yojana: पीएम मोदी करेंगे 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के ये स्टेशन भी हैं शामिल 

दमकल कर्मियों ने बताया कि, आग लगने से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वेयर हाउस में रखे सामान को भारी नुकसान हुआ है। काफी मशक्कत के बाद 5 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।

 

Exit mobile version