BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 11:36 pmModified: 01 Oct 2026 | 11:36 pm

लखनऊ, एक अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित निवेश वाली 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

इन परियोजनाओं में 1,873 आवासीय और वाणिज्यिक इकाइयां विकसित की जाएंगी।

यह मंजूरी बृहस्पतिवार को यहां प्राधिकरण के मुख्यालय में हुई उसकी 215वीं बैठक में दी गई, जिसकी अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की।

प्राधिकरण के बयान के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर में दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें 1,800.36 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। इन परियोजनाओं में 1,398 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी।

बयान के अनुसार, लखनऊ में सबसे अधिक पांच परियोजनाओं को मंजूरी मिली, जिनमें दो आवासीय और तीन वाणिज्यिक परियोजनाएं हैं। इन पर करीब 169.53 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है और 198 इकाइयां विकसित की जाएंगी।

बयान के मुताबिक, गाजियाबाद में 106.84 करोड़ रुपये की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें 211 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी।

बयान के अनुसार, बाराबंकी में 5.78 करोड़ रुपये की एक आवासीय परियोजना को मंजूरी मिली, जिसमें 53 इकाइयां प्रस्तावित हैं। वहीं, मुरादाबाद में 3.55 करोड़ रुपये की एक वाणिज्यिक परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 13 इकाइयां विकसित की जाएंगी।

यूपी रेरा ने कहा कि परियोजनाओं के प्रस्तावों की विस्तृत जांच के बाद उन्हें मंजूरी दी गई है और इनके विकास के दौरान रेरा अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

भाषा किशोर सलीम सिम्मी

सिम्मी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

People also search for:approvalreraupUP RERA Approval
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm