टक्कर के बाद मोटरसाइकिलों में लगी आग, चार लोगों की जलने से मौत

टक्कर के बाद मोटरसाइकिलों में लगी आग, चार लोगों की जलने से मौत

टक्कर के बाद मोटरसाइकिलों में लगी आग, चार लोगों की जलने से मौत
Modified Date: July 9, 2024 / 08:23 pm IST
Published Date: July 9, 2024 8:23 pm IST

महोबा (उप्र), नौ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में मंगलवार को दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर के बाद उनमें लगी आग में जलने से एक बच्चे समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गयी जबकि दो अन्य झुलस गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर बेलाताल मार्ग पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गयी, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी।

उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार राज (आठ), ललितेश (22), और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार रहे चंद्रभान (40) और सुनील राही (22) की मौके पर ही मौत हो गयी। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में देवेन्द्र (आठ) और नेहा (25) गंभीर रूप से झुलस गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में