हत्या के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला के मामले में 33 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

हत्या के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला के मामले में 33 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

हत्या के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला के मामले में 33 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: August 6, 2026 / 08:15 pm IST
Published Date: August 6, 2026 8:15 pm IST

अमेठी (उप्र), छह अगस्त (भाषा) जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में कटरा लालगंज के पूरे मानसिंह का पुरवा में सोमवार को अंकित कश्यप हत्याकांड के बाद हुए उपद्रव और पथराव के दौरान पुलिस पर हमले के लिए 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक अंकित कश्यप की तीन अगस्त की देर शाम हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार भी कर लिया था।

इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया और पथराव किया। इस घटना में उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव, रामकरन सिंह और शिवेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गए।

थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव की तहरीर पर राज, विजय सिंह, प्रीतम, प्रभाकर मिश्रा, हरिकिशन शुक्ला उर्फ निक्की, गौरीशंकर, विजय पासी और संतोष के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में