बच्चों के बीच झगड़े की शिकायत करने पर भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी

बच्चों के बीच झगड़े की शिकायत करने पर भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी

बच्चों के बीच झगड़े की शिकायत करने पर भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी
Modified Date: August 6, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: August 6, 2026 8:21 pm IST

बिजनौर (उप्र), छह अगस्त (भाषा) जिले के थाना धामपुर अंतर्गत नींदडू गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े की शिकायत करने गए रिश्ते के चाचा की भतीजे ने छुरा से हमला करके हत्या कर दी और चचेरे भाई को घायल कर दिया।

क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इकबाल कुरैशी (60) की पांच वर्षीय नातिन से उसके परिवार के ही एक लड़के ने दुर्व्यवहार किया था जिसकी बृहस्पतिवार को शिकायत करने इकबाल अपने बेटे बिलाल के साथ उस लड़के के घर गया था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान झगड़े में रिश्ते के भतीजे अरमान ने इकबाल के सीने में छुरा मार दिया, जबकि उनके बेटे बिलाल पर मोबिन, नाजिश और सानिया ने छुरे से हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां इकबाल को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में