चंदौली में ढाई करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली में ढाई करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली (उप्र), नौ फरवरी (भाषा) चंदौली जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की वाराणसी इकाई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य का 500 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
एएनटीएफ की टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि चंदौली सदर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बाबा ढाबे के सामने सर्विस लेन पर यह बरामदगी और गिरफ्तारी की गयी है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से 499 किलो 200 ग्राम गांजा, ट्रक और 2220 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में प्रमोद गुप्ता और अक्षय कुमार शामिल हैं।
सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गौतमबुद्ध नगर निवासी अपने मालिक के कहने पर बालीगुडा (उड़ीसा) पहुंचे थे। वहां के एक व्यक्ति से गांजा की खेप प्राप्त की थी और ट्रक में भरकर अपने मालिक को वापस देने के लिए गौतमबुद्ध नगर जा रहे थे।
भाषा सं. सलीम धीरज
धीरज

Facebook


