CM Yogi Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर व्यस्तता के बावजूद सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, 200 लोगों की समस्याएं सुनीं
CM Yogi Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा की व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन का आयोजन कर करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। गंभीर बीमारियों के इलाज समेत त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
CM Yogi Guru Purnima 2026 / Image Source: UP DPR
- सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया जन दर्शन
- करीब 200 लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात
CM Yogi Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने करीब 200 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

जनता दर्शन में 200 लोगों से मुलाकात
गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर पहुंचे, जहां कुर्सियों पर बैठे लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। लोगों के प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सख्त निर्देश
जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वाले लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पैसे की कमी के कारण किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज का अनुमान (एस्टीमेट) जल्द से जल्द तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि धनराशि तुरंत अवमुक्त की जा सके।
बच्चों को आशीर्वाद और चॉकलेट
जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार भरा आशीर्वाद दिया और उन्हें चॉकलेट भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

Facebook


