सहारनपुर में करीब 53 लाख रुपये की अवैध स्मैक बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
सहारनपुर में करीब 53 लाख रुपये की अवैध स्मैक बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र) 13 मार्च (भाषा) सहारनपुर जिले की नकुड़ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 268 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 53 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नकुड थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस दलों ने एनडीपीएस अधिनियम में वांछित व्यक्ति राशि को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 268 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत 53 लाख रूपये से अधिक आंकी गई है।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


