UP Crime News: शादीशुदा बहन का था युवक के साथ प्रेम प्रसंग, भनक लगते ही भाई ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
UP Crime News: यूपी के बांदा में युवक ने प्रेम प्रसंग के मामले में अपनी बहन की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।
UP Crime News/ image source: ibc24
- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भाई ने की बहन की हत्या।
- युवक ने हत्या के बाद कुएं में फेका युवती का शव।
- पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
UP Crime News: बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में थाने के भीतर एक व्यक्ति द्वारा कथित झूठी शान के नाम पर बेटी की हत्या किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को फतेहपुर जिले से एक युवक ने प्रेम प्रसंग के मामले में अपनी बहन की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। यहां प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार देर शाम एक युवक गला दबाकर हत्या करने के बाद अपनी बहन के शव को कुएं में फेंककर शनिवार सुबह पुलिस चौकी पहुंच गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बरामद किया युवती का शव
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह संदीप यादव (22) हसवा पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार देर शाम अपनी बहन रंजू (20) की गला दबाकर हत्या कर दी है और उसके शव को कुएं में फेंक दिया है। (UP Crime News) उन्होंने बताया कि युवक की निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से युवती का शव कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
आरोपी ने क्यों दिया वारदात को अंजाम
UP Crime News: एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में संदीप ने बताया कि डेढ़ माह पहले बहन की शादी राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में की गई थी, लेकिन चौथी की रस्म में ससुराल से लौटी बहन दूसरे समुदाय के अपने प्रेमी के साथ भाग गयी और तीन दिन बाद वापस घर लौटी थी तो समझा-बुझाकर फिर ससुराल भेज दिया , लेकिन वह वहां भी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करती रही। उन्होंने बताया कि संदीप ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह बहन को ससुराल से गांव लेकर जा रहा था, तभी प्रेम प्रसंग को लेकर रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ और (UP Crime News) उसने गला दबाकर बहन की हत्या करने के बाद उसका शव कुएं में फेंक दिया। मांगलिक ने बताया कि संदीप यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को बांदा जिले के बदौसा थाने के भीतर परामर्श सत्र के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दलित बिरादरी के युवक से भागकर शादी करने वाली अपनी बेटी की हत्या कर दी थी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Delhi Police Latest News: एसी रूम से बाहर आएंगे पुलिस के अफसर.. हर दिन 3 घंटे खुद ही करेंगे पैदल गश्त, जानें पुलिस कमिश्नर के इस आदेश की वजह
- Goa CM Security Lapse: मुख्यमंत्री के सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, काफिले में घुसी अनजान SUV, और फिर…
- Saharanpur Road Accident News: दर्दनाक सड़क हादसा.. 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार में दौड़ रही करता कार ने मारी बाइक को टक्कर.. सड़क पर बिछ गई इतनी लाशें

Facebook


